दैनिक भास्कर

‘करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर’ Entertainment ( मनोरंजन ) UttarPradesh - Delhi
त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर बिस्वा बंधु सेन का निधन; राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए, एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन
01 Jan 2026, 12:40 PM
Channel : riddhisoftwares News By : Reporter PK: 1 | Reporter ID: rep4533 | Name: Reporter
आज नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' दिए।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी आज, 27 दिसंबर को नई दिल्ली में चीफ सेक्रेटरीज की 5वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे।

ये कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को शुरू हुई और ये 3 दिन तक चलेगी।
इसकी थीम- 'ह्यूमन कैपिटल' है।
इस थीम के तहत, बच्चों को शुरुआती शिक्षा देना, स्कूल उपलब्ध कराना, स्किल बढ़ाना, स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा स्पोर्ट्स करिकुलम को बढ़ाना इसमें शामिल होगा।
2. राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' दिए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 दिसंबर को 20 बच्चों को 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है।

14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को भी ये पुरस्कार दिया गया, जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बॉर्डर पर जवानों को चाय-नाश्ता देने वाले फिरोजपुर के श्रवण सिंह को भी पुरस्कार मिला।
ये पुरस्कार वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के चार बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित किया जाता है।
ये पुरस्कार 6 से 17 साल तक के बच्चों को दिया जाता है, जो भारत के नागरिक हैं और देश में ही रहते हैं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को एक मेडल और एक सर्टिफिकेट दिया जाता है।
इसके साथ विजेताओं को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलता है।
3. संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में संथाली भाषा में भारत का संविधान जारी किया।